×

SmokeLong Quarterly

Share This f l Translate this page

(View Shopping Cart: 0 items – $0.00)

Global Flash Series – Hindi

Hema Nataraju

बड़ी उत्साह से हम घोषित कर रहे हैं हमारे अंतरराष्ट्रीय फ़्लैश के बुलावे की! इस बुलावे के लिए हमारी रीडर/अनुवादक होंगी हेमा नटराजू|  हेमा काफ़ी समय से स्मोकलॉंग क्वार्टरली की सबमिशंस एडिटर रह चुकी हैं इसीलिए किसी भी फ़्लैश कहानी में स्मोकलॉंग क्या देखना चाहती है इसकी हेमा को अच्छी जानकारी है| वे लिटरेरी नामजूनिंग नामक मैगज़ीन की संस्थापक और संपादक भी हैं| 

 

स्मोकलॉंग के अंतरराष्ट्रीय फ़्लैश बुलावे पर कुछ शब्द: 2018 में जन्मी, स्मोकलॉंग क्वार्टरली की अंतरराष्ट्रीय फ़्लैश शृंखला दर्शाती है अंग्रेज़ी-केंद्रित फ़्लैश की दुनिया के बाहर रहनेवाली कहानियाँ| हमें अंग्रेज़ी से लगाव ज़रूर है मगर हम यह भी जानते हैं की दुनिया भर में ऐसे कई लेखक हैं जिन्हे किसी और भाषा से लगाव है. हम सहयोगी हैं| प्यार तो आख़िर प्यार होता है|

 

इतने सालों में हमने स्पेनिश, डेनिश, जर्मन, फ्रेंच, किस्वाहिली, हिब्रू, और चीनी भाषा में फ़्लैश कहानियाँ सम्पादित की हैं|

 

हेमा नटराजू से एक छोटा संदेश:

हिंदी मेरी मातृभाषा तो नहीं, मगर यह भाषा है मेरे बचपन की, दोस्तों और पड़ोसियों से बातचीत की | यह भाषा है मेरे दिल की, मेरे सोच की, टीनएज में प्रेम गीतों की, और अब भी, मेरे निराशा की, गुस्से की, हर्ष और उल्लास की| शायद मैं निष्पक्ष नहीं, मगर मुझे लगता है की हिंदी भाषा में एक उत्साह है, जुनून और रोमांस है | मेरी आशा है की आप अपने फ़्लैश कहानियों के हर वाक्य में इस उत्साह को दर्शाएँगे | निजी तौर पर मुझे ऐसी कहानियाँ भाती हैं जिनमे एक सकारात्मक रंग हो–दुनिया में आजकल वैसे भी काफ़ी दुख और उजाड़पन है ही | आपकी कहानियों में हिंदी भाषा की सुंदरता के मध्यम से कहानी के भावनाओं को दर्शाएँ | लेकिन याद रहे की यह आपकी हिंदी भाषा की कुशलता की प्रतोयोगिता नहीं है| कहानी की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए उचित भाषा का प्रयोग करें, चाहे वह किताबी हिंदी हो, उर्दू से मिलीझुली, या फिर दैनिक बोलचाल की हिंदी हो| मैं आपकी कहानियाँ पढ़ने के लिए उत्सुक हूँ | आश्वासित रहें की आपके शब्द ध्यान से पढ़े जाएँगे | धन्यवाद|       

हम आपकी कहानियाँ पढ़ने के लिए उत्सुक हैं |

अपना काम हमें भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें|

क्रिस्टोफर एलन, संपादक 

हेमा नटराजू, सबमिशंस एडिटर और हिंदी अंतरराष्ट्रीय फ़्लैश एडिटर और अनुवादक     

___________________________

हेमा नटराजू सिंगापुर में रहनेवाली बहुभाषी लेखिखा है| इनकी फ़्लैश कहानियों को बेस्ट स्मॉल फिक्शंस 2023, विग्लीफ़, बैरलहाउस, बूथ, और अन्य साहित्यिक प्रकाशनों में छापित किया गया है| हेमा 2026 में टिन हाउस की पूर्व-छात्र रह चुकी हैं| स्मोकलॉंग क्वार्टरली में सबमिशंस एडिटर होने के साथ, यह लिटरेरी नामजूनिंग नामक प्रकाशन भी चलाती हैं| सोशल मीडिया पर @m_ixedbag    

         

ornament

Support SmokeLong Quarterly

Your donation helps writers, editors, reviewers, workshop leaders, and artists get paid for their work. If you’re enjoying what you read here, please consider donating to SmokeLong Quarterly today. We also give a portion of what we earn to the organizations on our "We Support" page.

Registration is Open!

Try SmokeLong Fitness in January and February 2027 for just $55!

In September 2022 SmokeLong launched a workshop environment/community christened SmokeLong Fitness. This acclaimed community workshop is happening right now on our dedicated workshop site. If you choose to join us, you will work in a small group of around 15-20 participants to give and receive feedback on flash narratives.

You can now try SmokeLong Fitness for 2 months (Jan/Feb 2027)!